बचपन से ही माँ की डांट से बचने के लिए आपके पीछे छुप जाना
और आपका मेरे सारे इल्ज़ाम अपने सर ले लेना
बख़ूबी याद है पापा आपका हर बार साथ देना
school जाने के हमारा तैयार हो जाना
पर फिर भी किसी बहाने से आपका school gate तक छोड़ने आना
बख़ूबी याद है पापा आपका हर बार परवाह करना
ढेर सा काम होने पर भी शाम को time पर office से आना
और आपका आते ही scooter पे एक चक्कर लगाना
बख़ूबी याद है पापा आपका हमेशा वो मुस्कुराता चेहरा
थके हुए दिमाग से भी रोज़ पढाई करवाना
समझ न आने पे धैर्य से बार बार समझाना
बख़ूबी याद है पापा आपकी वो मीठी धमकियां
हमेशा school functions में शामिल होना
और खिलखिलाते हुए तालियां बजाते रहना
बख़ूबी याद है पापा मेरा बस आप पे ही नज़रें टिकाये रखना
पर भर के गुस्से से भी आपका हमें तक sorry बोल देना
और मनपसंद गानों पर झूम के गाते हुए dance करना
बख़ूबी याद है पापा आपके हर भाव की पूर्ण अभिव्यक्ति
किसी से न डरना जब आप खुद के काम और बात सही हों
पर गलती हो जाने पे तुरंत दिल से माफ़ी मांग लेना
बख़ूबी याद याद है पापा आपकी हर शिक्षा
आपका हमारी ज़रूरतों को हर कीमत पे पूरा करना
पर फिर भी ज़रुरत और लालसाओं में फरक सिखलाना
बख़ूबी याद है पापा आपकी हर बुनयादी सीख
न बड़े छोटे का भेद और न बेटे बेटी का भेद करना
अंतर हो सकता है राय में पर अभिव्यक्तियों पर कभी रोक न लगाना
बख़ूबी याद है पापा हमारी कई ऐसी चर्चाएं
वो आपका हमें गेंहू पिसवाने भेजना और electricity bill की लम्बी कतारों में लगवाना
परी तो हर लड़की होती है अपने पापा की पर आपका हमें warrior बनना सिखाना
बख़ूबी याद है पापा आपका हमेशा एक अलग सोच रखना
आपके विचारों की स्वछंदता और निर्भीक फिर भी अदद लहज़ा
आपके दिए परों से उड़ रहे हम सभी अपने गगन में आज
बहुत सारे पल हैं पापा जो कभी हम भुला नहीं सकते
और न ही कुछ चाँद पंक्तियों में उन्हें हैं व्यक्त करना मुमकिन
No comments:
Post a Comment