Monday, November 30, 2009

Muskan

इस दुनिया की दिलकश बगिया में महकती बहार है इक मुस्कान
उस ईश्वर की इनायत का नायब तोहफा है इक मुस्कान
दिल से दिल का नाता जोड़ देती है इक मुस्कान
बिन कुछ कहे बहुत कुछ बोल देती है इक मुस्कान
दुश्मनी की दीवारों को तोड़ देती है इक मुस्कान
अधूरी राहों को नया निशा देती है इक मुस्कान
मुश्किल घड़ियों में हौंसला समेटती है इक मुस्कान
अंधियारों में रोशनी की छटा बिखेरती है इक मुस्कान
दिलों को सुकून, चेहरों को निखार देती है इक मुस्कान
सच पूछें तो हर दिल का ख़्वाब होती है इक मुस्कान
हर सौंदर्य का अस्तित्व होती है इक मुस्कान
बेमोल होकर भी अनमोल होती है इक मुस्कान
मोल, सामर्थ्य को जानकर इस मुस्कान के
क्यूँ हम भी आजमायें कुदरत का नज़राना इक मुस्कान
बिखेरें निःस्वार्थ, अदद, चुलबुली, निर्मल सी इक मुस्कान!! :)

सपने रंगों की प्यास होते हैं
यादों के आस पास होते हैं
रंगों में गंध की बोली रही
आस्था के अमलतास होते हैं
उड़ाने जिनकी तलाश करते है
पंख ऐसे आकाश होते है
जिनके पलकों में नदी बहती है
दुःख जिनके लिबास होते हैं
ज़िन्दगी जब आगे गुज़रती है
परिवर्तन अनायास होते हैं
अपने सुख गीतों में बाँटते रहिये
गीत जीवन की आस होते हैं.